अंबिकापुर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले को सुरक्षा व्यवस्था हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों की 14 कम्पनिया प्राप्त हुई हैं, जिले मे मतदान प्रक्रिया से पूर्व तगडी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु गत दिवस पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा द्वारा पुलिस को ऑर्डिनेशन सेंटर मे केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियो के साथ साझा बैठक कर मतदान केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसमे आमनागरिकों के साथ साथ पुलिस जवानों मे विस्वास बहाली हेतु मतदान केन्द्रो एवं सम्बंधित क्षेत्रो मे एरिया डोमिनेशन कर लगातार फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए गए थे, इसी तारतम्य मे आज दिनांक को प्रत्येक थाना/चौकी स्तर पर जिला बल के साथ केंद्रीय बलों की टुकड़ियों द्वारा पैदल फ्लैग मार्च कर मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया गया, मतदान केन्द्रो मे सुरक्षात्मक उपाए के सम्बन्ध मे सम्बंधित थाना /चौकी प्रभारियों के साथ विमर्श कर विभिन्न जरुरी उपाय किये गए।पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन मे जिले में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक दिन अलग अलग मतदान केन्द्रो मे सुरक्षात्मक भ्रमण किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमनागरिकों को मतदान प्रक्रिया हेतु निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जा सके।
विधान सभा चुनाव में शांति पूर्वक मतदान और सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलो की 14 कंपनियां पहुंची सरगुजा ... थाना - चौकी क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर किया फ्लैग मार्च...
By -
नवंबर 12, 2023
0
Tags:




