अंबिकापुर। सरगुजा जिले में कुल 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें लुण्ड्रा विधानसभा में 85.03 प्रतिशत, अम्बिकापुर में 75.64 प्रतिशत तथा सीतापुर विधानसभा में 81.41 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 5,22,492 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया, जिसमें कुल 2,59,980 पुरुष मतदाता 2,62,500 महिला मतदाता तथा 12 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 1,64,686 मतदाताओं ने वोट डाले जिसमें कुल 82,332 पुरुष मतदाता 82,352 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में कुल 1,93,984 मतदाताओं ने वोट डाले जिसमें कुल 96,481 पुरुष मतदाता 97,494 महिला मतदाता तथा 09 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 1,63,822 मतदाताओं ने वोट डाले जिसमें कुल 81,167 पुरुष मतदाता 82,654 महिला मतदाता तथा 01 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। मतदान दलों के वापस लौटने और सामग्री वापसी के बाद पालीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों को सील किया गया। सरगुजा के 41 दावेदारों के भाग्य का फैसला आगामी 3 दिसंबर को मतगणना के साथ होगा। तब तक दावेदारों का भाग्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में कैद रहेगा।
इन बूथों में हुआ सबसे अधिक मतदान
विधानसभा लुण्ड्रा - रुखपुर में 95.74 प्रतिशत, चन्देश्वरपुर में 94.33 प्रतिशत, बरौली में 94.23 प्रतिशत, करंधा में 93.94, तुंगा में 93.74 है।
विधानसभा अम्बिकापुर - पंगोटी में 97.42 प्रतिशत, जगदीशपुर में 95.74 प्रतिशत, सुखारी भंडार में 94.87 प्रतिशत, सराइटिकरा में 94.81 प्रतिशत, पहाडकोरजा में 94.51 प्रतिशत है।
विधानसभा सीतापुर- मुर्ताडांड में 93.19 प्रतिशत, गहिला 1 में 91.82 प्रतिशत, झरगंवा में 91.70 प्रतिशत, ललाया में 90.42 प्रतिशत तथा परसापाली में 90.12 प्रतिशत मतदान हुआ।





