अंबिकापुर। सरगुजा जिले के तीनो विधान सभा क्षेत्र लुण्ड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर में शाम पांच बजे के बाद भी मतदान होने के कारण जिले में जिले वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 80.18 पहुंच गया, जिसमें लुण्ड्रा विधानसभा में सर्वाधिक 85.10 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अंबिकापुर में 75.58 प्रतिशत और सीतापुर विधानसभा क्षेत्र 81.31 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक जिले में वोटिंग प्रतिशत 67. 98 था। इसके बाद भी लगभग दो दर्जन से अधिक बूथ में वोटरों की कतार लगे होने के कारण शाम 6 से 7 बजे तक भी मतदान चलता रहा। मतदान को लेकर लोगों के उत्साह को इस बात से भी समझा जा सकता है कि भीख मांग गुजारा करने वाले गरीबों ने भी पहले मतदान किया , इसके बाद ही कटोरा पकड़ा। मां महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार पर बैठे भिखारियों ने कहा कि हम चाहे जिस हाल में हो मगर आने वाली पीढ़ी को हर सुविधा मिलनी चाहिए, इसके लिए योग्य प्रतिनिधि और सरकार का चुनाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे ही उन्होंने वोट डाला इसके बाद ही रोजी रोटी की तलाश में निकले।
सरगुजा में हुई 80.18 प्रतिशत वोटिंग .. लुण्ड्रा में सर्वाधिक 85.10, अम्बिकापुर में 75.58 और सीतापुर में हुआ 81.31प्रतिशत मतदान .... भिखारियों ने भी पहले वोट डाला, फिर कटोरा थामा.....
By -
नवंबर 18, 2023
0
Tags:




