अंबिकापुर। इन दिनों सोशल मीडिया में एक चोर चूहे की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वीडियो देखने पर पता चलता है कि यह पाला गया चूहा है। इस वीडियो को अभी तक लगभग 25 लाख लोग देख चुके हैं। जबकि 22 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में चूहे की करतूत देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चूहा बैग के चेन को मुंह से दबाकर खोलता है और उसमें सिर घुसा कर 2000 रुपए का नोट मुंह में दबा कर एक व्यक्ति के साथ में रख देता है। आमतौर पर हाथी को सबसे समझदार जानवर माना जाता है, मगर चूहे में सीखने की क्षमता लोगों को हैरत में डाल रही है। बंदर, तोता को भी पालने की परंपरा रही है। वहीं एक चूहे को किसी भी तरह का प्रशिक्षण देना भी आसान नहीं है। यह वीडियो किसने बनाया , यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है मगर क्विट चूहे की यह हरकत सबको भा रही है। वीडियो के अलावा समाचार के साथ अपलोड किए गए पांच तस्वीरों से भी चूहे की होशियारी को समझा जा सकता है।
अजब गजब: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे चोर चूहे की करतूत देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे .... अभी तक 25 लाख लोगों ने यह वीडियो देखा और 22 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है... आप भी वीडियो में देंखें चूहे की होशियारी .....
By -
नवंबर 22, 2023
0
Tags:




