सरगुजा के 41 दावेदारों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों को एसपी ने दिए आपात स्थिति में सुरक्षा के यह जरूरी टिप्स ...

सरगुजा के 41 दावेदारों की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों को एसपी ने दिए आपात स्थिति में सुरक्षा के यह जरूरी टिप्स ...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। सरगुजा के लुण्ड्रा, अंबिकापुर और सीतापुर विधान सभा सीट के 41 दावेदारों की चुनाव प्रचार और प्रक्रिया के दौरान   सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों को  पुलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा  की अध्यक्षता  में रक्षित केंद्र के सभाकक्ष में   सुरक्षा दायित्वों की जानकारी के साथ  महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए।  प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधीक्षक  द्वारा कर्तव्यस्त पुलिस जवानों को प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान कण्ट्रोल रूम से संपर्क बनाकर सम्बंधित थाना प्रभारी को प्रत्याशियों के मूवमेंट की अधतन जानकारी देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, पुलिस जवानो को ड्यूटी के दौरान प्रत्याशियों के साथ रहने, कर्त्यव्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करने सहित किसी भी आपातकालीन परिस्थितियो में प्रत्याशी को सुरक्षित जगह पहुंचाने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, विधानसभा चुनावों मे शामिल प्रत्याशियों की सुरक्षा मे किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई। प्रशिक्षण शिविर के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं प्रत्याशियों की सुरक्षा मे तैनात होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)