अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता करेंगे। 958 उम्मीदवारों में 827 पुरुष और 130 महिला शामिल हैं। जबकि थर्ड जेंडर वर्ग से एक प्रत्याशी है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाता - 81 लाख 41 हजार 624, महिला मतदाता 81 लाख 72 हजार 171 और तृतीय लिंग मतदाता 684 हैं। इन 70 विधानसभा में कुल 18 हजार 833 मतदान केन्द्र हैं। जबकि संगवारी मतदान केन्द्र 700 हैं। मतदान के बाद ईवीएम मशीनें सशस्त्र बलों की कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में कैद रहेंगी, और 3 दिसंबर को मतों की गणना के साथ दावेदारों के भाग्य का फैसला होगा।
दूसरा चरण : छग के 70 सीटों के 958 दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1 करोड़ 63 लाख 14479 मतदाता ... 18 हजार 833 बूथों पर मतदान 17 को... 3 दिसंबर को होगी मतों की गणना...
By -
नवंबर 16, 2023
0
Tags:




