सूरजपुर के तीनों विधानसभा सभा में 80.66 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान ... प्रेमगनगर और भटगांव में पिछड़ने के बाद प्रतापपुर विधानसभा में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं.....

सूरजपुर के तीनों विधानसभा सभा में 80.66 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान ... प्रेमगनगर और भटगांव में पिछड़ने के बाद प्रतापपुर विधानसभा में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं.....

khabrigullak.com
By -
0


 

सूरजपुर।(भूपेंद्र राजवाड़े)। विधानसभा चुनाव के तहत सूरजपुर जिला के तीनो विधान सभा में शाम पांच बजे के बाद भी कई बूथ में वोटिंग होने के कारण शाम सात बजे तक हुए मतदान में 80.66 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें 

विधानसभा क्षेत्र - प्रेमनगर - 80.62%, पुरुष-96499 (81.78%) महिलाए-94624 (79.47%)

विधानसभा क्षेत्र  भटगांव -81.35%,  पुरुष- 97252 (81.78%) ,  महिलाएं- 95324 (80.92%), विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर - 80.03%,  पुरुष-94283 (78%), महिलाए-90361 (82%) मतदान हुआ। तीनों विधानसभा में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बूथों में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रही। कलेक्टर , एसपी के साथ अन्य अधिकारी बूथों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे। जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दलों के वापस लौटने का सिलसिला भी आरंभ हो गया।  मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी का अनुमान है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)