सरगुजा के तीनों विधानसभा में शाम पांच बजे तक 67.98 प्रतिशत हुआ मतदान ... सबसे पहले लौटे रामनगर दल का कलेक्टर ने किया सम्मान ...

सरगुजा के तीनों विधानसभा में शाम पांच बजे तक 67.98 प्रतिशत हुआ मतदान ... सबसे पहले लौटे रामनगर दल का कलेक्टर ने किया सम्मान ...

khabrigullak.com
By -
0



 

अंबिकापुर। सरगुजा के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में जबरदस्त रुझान देखने को मिला। शाम 5 बजे तक जिले में  67.98% मतदान दर्ज किया गया, जबकि कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदान जारी रही, जिससे तीनों विधानसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। शाम पांच बजे तक  विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा - 70.50%, विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर -65.05 %, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर - 68.40% मतदान हुआ। इधर सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने के बाद लुण्ड्रा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 31 रामनगर का दल सबसे पहले लौटा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार,  पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार ने सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कलेक्टर ने बधाई देते हुए मतदान दल का कुशलक्षेम जाना।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)