विधानसभा चुनाव में शांति व सुरक्षा के लिए एसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस सहित पांच पुलिस अधिकारियों को सौंपा कमान ... मोबाइल नंबर किया जारी...

विधानसभा चुनाव में शांति व सुरक्षा के लिए एसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस सहित पांच पुलिस अधिकारियों को सौंपा कमान ... मोबाइल नंबर किया जारी...

khabrigullak.com
By -
0



अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिले में पांच जोन बनाते हुए पुलिस  अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। आम नागरिक  किसी भी तरह की सूचना इन अधिकारियों को दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जोन क्रमांक (01) - नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला, सम्पर्क नंबर :- 9479194843 कैंप स्थल अम्बिकापुर,  थाना अम्बिकापुर,   थाना गांधीनगर एवं थाना मणीपुर अंतर्गत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभालेंगे।

जोन क्रमांक (02)- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण)  अखिलेश कौशिक,  सम्पर्क नंबर :- 7067403152 कैम्प स्थल उदयपुर, थाना लखनपुर,थाना उदयपुर एवं थाना दरिमा अंतर्गत क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

जोन क्रमांक (03) - अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर  राजेंद्र मंडावी , सम्पर्क नंबर :- 9425558452  कैंप स्थल सीतापुर,  थाना सीतापुर अंतर्गत क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

जोन क्रमांक (04) - उप पुलिस अधीक्षक  जयराम चेरमाको सपर्क नंबर :- 7000655036 कैंप स्थल लुंड्रा, थाना धौरपुर एवं थाना लुंड्रा अंतर्गत क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।

जोन क्रमांक (05) - प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  शुभम तिवारी सम्पर्क नंबर :- 7415436405 कैंप स्थल बतौली जो थाना बतौली एवं कमलेश्वरपुर अंतर्गत क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)