अंबिकापुर। जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है जिसके तहत वाहनों की चेकिंग तथा वाहनों की सघन जांच भी कराई जा रही है । सरहदी इलाकों में जांच की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है , जिसका जायजा लेने लगातार जिला प्रशासन के आला अधिकारीयो द्वारा सरहदी निगरानी दलों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को एम आर कश्यप उप पुलिस अधीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा मनेन्द्रगढ़ रोड कालीघाट अंबिकापुर औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 9 के औचक निरीक्षण के दौरान दो पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद्र तिवारी एवं आरक्षक रिजयूस कुजूर को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाते पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया । उनकी निलंबन अवधि में नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रधान आरक्षक सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड ...
By -
नवंबर 11, 2023
0
Tags:




