अंबिकापुर। सरगुजा में भाई दूज पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की आरती उतार मुंह मीठा कराते हुए रक्षा व खुशहाली की कामना की। वहीं कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा, अर्चना, आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। अंबिकापुर के गुदरी बाजार स्थित मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कलम दवात की भी पूजा करते हुए बहीखाता में मंत्र लेखन किया गया।
आरती उतार बहनों ने की भाईयों की रक्षा की कामना ... परंपरागत ढंग से मनाया गया भाई दूज.. चित्रगुप्त मंदिर में हुए विविध अनुष्ठान ....
By -
नवंबर 15, 2023
0
Tags:




