पांच वर्षीया मासूम से रेप और हत्या के दोषी ... हैवान को अदालत ने दी फांसी की सजा ... 110 दिन में बाल दिवस के दिन हुआ इंसाफ ....

पांच वर्षीया मासूम से रेप और हत्या के दोषी ... हैवान को अदालत ने दी फांसी की सजा ... 110 दिन में बाल दिवस के दिन हुआ इंसाफ ....

khabrigullak.com
By -
0


 

सूत्र। केरल में पांच वर्षीया बच्ची के साथ  अनाचार के बाद हत्या करने के शर्मनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात में विशेष अदालत ने दोषी अश्वाक आलम को फांसी की सजा के साथ 7.70 लाख का जुर्माना भी लगाया। सूत्रों के मुताबिक कोच्चि में इस वारदात के 35 दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और 110 दिन बाद बाल दिवस के दिन अदालत ने  इंसाफ किया। अश्वाक आलम ने बच्ची को मिठाई खिलाने का लालच देकर अपहरण करते हुए 28 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची जिस भवन में रहती थी, अश्वाक आलम भी उसी भवन में रहता था। वारदात के बाद जब वह शव को फेंकने जा रहा था तब कई लोगों ने उसे देखा था। अदालत ने उसे सभी 16 अपराधों का दोषी ठहराया, जिसमें से चार अपराधों में मौत की सजा का प्रावधान है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)