अंबिकापुर। सूर्योपासना का महापर्व छठ समूचे सरगुजा संभाग में भक्ति भाव के साथ मनाया गया। रविवार को अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आज सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दे हवन पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। सरगुजा के साथ ही बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, मनेंद्रगढ़ के सभी छठ घाटों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।अधिकांश छठ व्रती रविवार को छठ घाटों पर ही रुके, जहां भक्ति गीतों, जगराता में सभी झूमते रहे। कई व्रती घर लौट आए थे और सोमवार को तड़के चार बजे से ही व्रतियों का घाटों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। व्रती दंडवत प्रणाम करते हुए भी घाटों में पहुंचे। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन किया गया। सरगुजा के अंबिकापुर में शंकर घाट, महामाया तालाब, मौलवी बांध, करसू नाला, जेल तालाब, जेना तालाब,बिशुनपुर तालाब, शिवधारी तालाब , श्याम घुनघुट्टा जलाशय के अलावा दारिमा, बतौली, सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, लखनपुर, उदयपुर, बलरामपुर जिले में तातापानी, नवाडीह, लुरघुट्टा, राजबंधा, रामानुजगंज, राजपुर, बारियों, कुसमी, सनावल, जामवंतपुर, बुलगांव, पिपरौल, आरागाही, सूरजपुर जिला में विश्रामपुर, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, भैयाथान, ओडगी के अलावा कोरिया, जशपुर, एमसीबी जिले के भी विभिन्न स्थानों पर परंपरागत ढंग से छठ पर्व मनाया गया।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का हुआ समापन ... सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया , एमसीबी जिले के छठ घाटों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ....
By -
नवंबर 20, 2023
0
Tags:









