श्याम घुनघुट्टा जलाशय के छठ घाट में गंगा आरती दृश्य ने मोहा मन... अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी भीड़... सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन .....

श्याम घुनघुट्टा जलाशय के छठ घाट में गंगा आरती दृश्य ने मोहा मन... अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी भीड़... सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन .....

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति सोहगा करजी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का भव्य आयोजन किया  गया। इस वर्ष लगभग 25000 से ज्यादा श्रद्धालुओं और लगभग 1000 छठव्रतियों ने घाट पे आकर पूजा किया। रविवार को अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दे  साथ हवन , पूर्णाहुति कर समापन किया जाएगा।  समिति के द्वारा की गई व्यवस्था की सभी ने सराहना की। इस वर्ष  भी मुख्य आकर्षण का केंद्र गंगा आरती और भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच का एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण रहा। समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता  ने घुनघुट्टा छठ घाट पर  सूर्य मंदिर  निर्माण की  घोषणा की, उन्होंने इस निर्माण कार्य के लिए सभी से मदद की  आपील की है। आशीष वर्मा,  समिति के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता  प्रेम कुशवाहा, उत्तम राजवाड़े, मनोज कश्यप, नारद गुप्ता, संजीव कश्यप, प्रकाश सोनी, सतेन्द्र कुशवाहा, गीता, संदीप, पंकज, विपिन, नीरज, तेजराज, आदर्श, पिंटू, आशु, मोंटी, मोनू, राज, राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय हैं। इसी प्रकार शहर के शंकर घाट, बिशुनपुर तालाब, जेल तालाब, मौलवी बांध, जेना तालाब, मेरीन ड्राइव, भाथू तालाब, चंपा नाला, करसू नाला, शिवधारी तालाब के अलावा अन्य जलाशयों में भी बड़ी संख्या में छठ व्रती उमड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)