वाराणसी। अखिल भारतीय बारी संघ जिला इकाई वाराणसी के नए अध्यक्ष के रूप में समाज के वरिष्ठ सदस्य राजकपूर बारी का चुनाव होने के बाद समाज के द्वारा बनारस के शिवपुरी वाटिका मे कार्यक्रम का आयोजन कर स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित कर नए अध्यक्ष ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही विकास करता है। समाज के उत्थान के लिए हर आयु वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने प्रयास किया जाएगा। हमें नशा मुक्त पीढ़ी निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्हें शुभकामना देते हुये अखिल भारतीय बारी संघ के राष्ट्रीय सचिव मनबोध प्रसाद रावत ने कहा कि हम विश्वास व्यक्त करते है कि आपके नेतृत्व में वाराणसी शाखा और भी गतिशील रहेगी.इस अवसर पर समाज के सदस्य उपस्थित थे।
अखिल भारतीय बारी संघ वाराणसी शाखा के नए अध्यक्ष बने राजकपूर ... सामाजिक एकता और नशा मुक्त युवा पीढ़ी बनाने दिया जोर ...
By -
नवंबर 22, 2023
0
Tags:




