अंबिकापुर। बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर के अलकापुरी मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस और कार में भिड़ंत हो जाने से कार सवार 20 वर्षीय युवक श्रेयांस मिश्रा की मौत हो गई जबकि सवार तीन लोग घायल हो गए। इधर कार को ठोकर मारने के बाद बस भी पलट गई, बस सवार यात्रियों को गंभीर चोट की खबर नही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अमित मिश्रा 40 वर्ष, पिंकी मिश्रा 35 वर्ष, नैंसी मिश्रा 15 वर्ष और श्रेयांस मिश्रा सभी एक परिवार के ही सदस्य हैं। यह मिश्रा परिवार रायपुर में निवास करता है। छठ पर्व पर वे कार से बिहार गए थे और वापस लौटते समय उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ के पास रॉयल बस से टक्कर हो गई। दुर्घटना में अमित मिश्रा, पिंकी मिश्रा और नैंसी को चोटें आईं,जिसमें अमीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बस भी पलट गई, मगर गनीमत था कि बस सवार यात्रियों को चोटें नही आई। तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
ब्रेकिंग: अंबिकापुर - बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर क्षेत्र में कार को ठोकर मार पलट गई यात्री बस... कार सवार रायपुर के मिश्रा परिवार का बुझ गया चिराग ... बिहार से लौटते समय हुआ हादसा ....
By -
नवंबर 22, 2023
0
Tags:




