पाकिस्तान में आत्मघाती आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत... कट्टरपंथी संगठन तहरीक जिहाद ए पाकिस्तान ने ली जिम्मेदारी ....
By -
दिसंबर 13, 2023
0
सूत्र। पाकिस्तान के आर्मी बेस पर बने एक चेक पोस्ट पर भीषण आतंकी हमला में 23 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पाक सैनिकों ने सभी 6 दहशतगर्दों को ढेर करने का दावा किया। सूत्रों के मुताबिक इस घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तहरीक जिहाद ए पाकिस्तान ने ली है। आत्मघाती आतंकियों ने मंगलवार की देर रात करीब दो बजे विस्फोटक से भरे वाहन से धमाका कर यह वारदात को अंजाम दिया था।




