ब्रेकिंग : किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को न्यायालय ने दी 25 वर्ष कैद ... दस लाख रुपए का अर्थदंड भी ... पीड़िता को न्याय के लिए करना पड़ा 8 साल इंतजार ....

ब्रेकिंग : किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक राम दुलार गोंड को न्यायालय ने दी 25 वर्ष कैद ... दस लाख रुपए का अर्थदंड भी ... पीड़िता को न्याय के लिए करना पड़ा 8 साल इंतजार ....

khabrigullak.com
By -
0


 

उत्तर प्रदेश। सूत्र। सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को किशोरी से अनाचार के आरोप में   दोषी ठहराने के बाद आज 15 दिसंबर शुक्रवार को सोनभद्र की एमपी एमएलए कोर्ट ने 25 साल की कैद और 10 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।  विद्वान न्यायाधीश एहसानुल्लाह खां ने अर्थदंड की यह राशि पीड़िता को देने आदेश दिया है। वर्ष 2014 में किशोरी से दुष्कर्म का यह हाई प्रोफाइल मामला म्योरपुर थाना में  दर्ज हुआ था। पीड़िता को न्याय के लिए 8 साल  प्रतीक्षा करनी पड़ी। न्यायालय के इस फैसले के बाद विधायक के समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक विधायक के अधिवक्ता ने कहा है कि इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। बताया जा रहा है कि विधायक के ऊपर जब किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था उस समय वे भाजपा के विधायक नही थे। इस मामले के विचाराधीन अवधि में भाजपा ने उन्हे दुद्धी विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जिसमें विजय प्राप्त कर रामदुलार गोंड विधानसभा पहुंचे थे। दुष्कर्म के आरोप में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश के द्वारा सम्पूर्ण गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर 12 दिसंबर 2023 को आरोपी विधायक रामदुलार गोंड को दोषी ठहराया था, और आज 15 दिसंबर को उक्त सजा सुनाई। 

जंगल  ले करता था अनाचार 

किशोरी ने आरोप लगाया था कि आरोपी विधायक के द्वारा जंगल में ले अनाचार किया जाता था , और यह धमकी भी दी जाती थी कि किसी को बताया तो जान से मार डालेगा। किशोरी ने किसी प्रकार हिम्मत जुटा यह शिकायत की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)