बिग ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कंटेनर की ठोकर से दो युवकों की मौत... बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लखनपुर के जजगी में देर शाम हुआ हादसा ...

बिग ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कंटेनर की ठोकर से दो युवकों की मौत... बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लखनपुर के जजगी में देर शाम हुआ हादसा ...

khabrigullak.com
By -
0


 लखनपुर। (इमरान)अंबिकापुर - बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगी के समीप शनिवार 2 दिसंबर को देर शाम तेज रफ्तार कंटेनर वाहन क्रमांक एमएच 12 एनएक्स 5934 की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार प्रशांत पिता स्वर्गीय गोविंदराम  28 वर्ष सहित  दो युवकों की मौत हो गई। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवो को कब्जे में ले अस्पताल के चिरघर में भेजा गया।  बताया जा रहा है कि प्रशांत अंबिकापुर के एक निजी स्कूल में चपरासी था, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नही हो पाई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो जाने से जाम की भी स्तिथि निर्मित हुई।
बताया जा रहा है कि कंटेनर की रफ्तार काफी अधिक थी। बाइक सवार युवकों को चपेट में लेने के बाद भी चालक ने तत्काल वाहन नही रोकी, और दोनो युवक कंटेनर में फंस काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे मौके पर की उनकी मौत हो गई।  पुलिस ने दुर्घटना करित वाहन को जब्त कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)