वारदात: प्रेमिका की कार से कुचल हत्या कर प्रेमी ने दूसरी युवती से रचा लिया ब्याह... बलरामपुर जिले में एक माह पूर्व हुए युवती की मौत का खुला राज तो सब रह गए दंग ... देखें कैसे हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर...

वारदात: प्रेमिका की कार से कुचल हत्या कर प्रेमी ने दूसरी युवती से रचा लिया ब्याह... बलरामपुर जिले में एक माह पूर्व हुए युवती की मौत का खुला राज तो सब रह गए दंग ... देखें कैसे हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने कार से कुचल प्रेमिका की हत्या करने के बाद दूसरी युवती से ब्याह रचा लिया था। बलरामपुर जिले के औराझरिया घाट में करीब एक माह पूर्व मिले युवती पूजा देवांगन  23 वर्ष निवासी गांधीनगर अंबिकापुर का रक्त रंजित शव के मामले में बलरामपुर पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी अजीत पाठक पिता मृत्युंजय पाठक निवासी औरंगाबाद 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि घटना दिवस नवंबर को औरा झरिया घाट में पूजा देवांगन का शव मिला था। पहले पुलिस इसे एक सामान्य दुर्घटना मान कर चल रही थी। मगर पूजा वहां कैसे पहुंची यह बड़ा सवाल अनसुलझा था। मामले की विवेचना के दौरान  परिजनों ने पूजा का आरोपी के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी दी,  इस जानकारी से मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाया तो आरोपी के साथ कई बार बातचीत होने का पता चला। इसके बाद आरोपी को पकड़ पुछताछ की गई तो आरोपी ने पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। आरोपी कह रहा था कि वह बाइक में उसे लेकर रामानुजगंज की ओर जा रहा था, रास्ते में वह बाइक से गिर गई थी,जिसका उसे आभास नहीं हो पाया था। इस बयान पर संदेह जताते हुए जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और कार से कुचल प्रेमिका पूजा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी रामानुजगंज के एक बैंक में काम करता था, इसी दौरान उसकी युवती से जनपहचान हुई थी जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गया था। प्रेमिका उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार वालों ने उसका शादी कहीं और तय कर दिया था। शादी में रोड़ा बनने पर उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर घटना दिवस को कार से औरा झरिया घाट में लेकर पहुंचा था। उसने जंगल में ले जाकर अंतिम बार उससे शादी न करने समझाने की कोशिश की थी, नही मानने पर रोड में बुला कार में बैठाने के बहाने कुचल हत्या कर फरार हो गया था। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसका उसने औरंगाबाद में मरम्मत कराया था। पुलिस ने कार से मृतिका के कपड़े का रेशा भी बरामद किया ।कार्यवाही में निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी, एएसआई अश्वनी सिंह, दीपक रंजन, विवेकमणि तिवारी, शिवशंकर, सुरजदेव, महेंद्र, अनिमा, माधुरी की भूमिका सहारनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)