बिग ब्रेकिंग: यात्री बसों, ट्रक, आटो के पहिए थमे.. नए कानून के विरोध में वाहन चालकों ने शुरू किया हड़ताल .. अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशन तक यात्री हलाकान...
By -
जनवरी 01, 2024
0
अंबिकापुर। नए कानून में वाहन से किसी की मौत होने पर कड़ा सजा का प्रावधान किए जाने के विरोध में वाहन चालक संघ के आह्वान पर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में यात्री बसों के चालक, परिचालक सहित अन्य बस कर्मियों द्वारा आज सोमवार को सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दिए जाने से वाहनों के पहिए थम गए। आटो, ट्रक चालक भी हड़ताल पर हैं।
जिससे कारण यात्रियों को गंतव्य तक जाने बस नही मिल पाने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रतीक्षा बस स्टैंड में ही सभी बसे खड़ी कर बस कर्मचारियों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। गौरव पथ, रिंग रोड में भी बसें खड़ी रही इसके अलावा कई ट्रक चालक भी इस हड़ताल में शामिल हुए और ट्रांसपोर्टिंग वाहनों का परिचालन नही किया। वाहन चालकों ने कहा कि दुर्घटना में हर बार उनकी गलती नहीं होती है, हादसे में किसी की मौत होने पर उन्हें भी जान बचाने भागना पड़ता है, नही भाग पाए तो मारपीट होती है, कई बार वाहन चालकों की हत्या भी कर दी जाती है। वाहन चालक स्वयं अपनी जान हथेली में रखकर देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की जरूरतों की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वाहन से मौत होने पर 10 साल सजा का प्रावधान किसी भी सूरत में उचित नहीं है, ऐसी स्थिति में वे गाड़ी नहीं चला पायेंगे।
Tags:




