सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के ओडगी विकासखंड के ग्राम बेदमी में तेंदुआ ने घर के सामने खेल रहे 12 वर्षीय बालक के ऊपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचा तेंदुआ को खदेड़ते हुए बालक की जान बचाई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेदमी निवासी सौरभ गुर्जर पिता सुरेंद्र गुर्जर 12 वर्ष घटना दिवस शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और उसके ऊपर हमला कर दिया। बालक ने चिल्लाना शुरू किया तब लोगों की नजर उस और पड़ी और तेंदुआ को भगाया गया। बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई मगर कोई नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार को इलाज के लिए विभाग से अभी तक कोई तात्कालिक मदद नहीं मिल पाई है। तेंदुआ द्वारा बस्ती में घुस बच्चों पर हमला किए जाने से ग्रामीणों में दहशत है और लोग बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। विदित हो कि पूर्व में इस विकासखंड क्षेत्र में बाघ के हमले से दो ग्रामीणों की मौत हुई थी। जिससे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर नेशनल पार्क में छोड़ा था।
बिग ब्रेकिंग: घर के बाहर खेल रहे बालक के ऊपर तेंदुआ ने किया हमला ... ओडगी के ग्राम बेदमी में हुई घटना ...
By -
दिसंबर 02, 2023
0
Tags:




