बिग ब्रेकिंग : लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमल भिठ्ठी में 43 लाख का 2000 क्विंटल धान मिला गायब ..... कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने दबिश दे पकड़ी गड़बड़ी ....
By -
जनवरी 19, 2024
0
अंबिकापुर। कलेक्टर सरगुजा श भोसकर विलास संदीपन के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमल भिठ्ठी द्वारा संचालित धान उपार्जन केंद्र अमलभित्ति विकासखंड लखनपुर का औचक निरीक्षण कर जांच किया गया । जांच में पाया गया कि धान उपार्जन केंद्र अमलभित्ति में 47681.60 क्विंटल धान की खरीदी किया गया है। जिसमे से 40230 क्विंटल धान उठाब समिति से किया जा चुका है। शेष धान 7451.60 क्विंटल के भौतिक सत्यापन में 1957.60 क्विंटल (4894 बोरी) धान कम पाया गया। कमी पाए गए धान के सम्बंध में समिति के कर्मचारी पूछताछ में संतोषजनक जवाब नही दे पाए । जिला खाद्य अधिकारी श्री रविंद सोनी द्वारा बताया गया कि समिति प्रबन्धक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री जैनेंद्र प्रसाद राजवाड़े ,धान खरीदी प्रभारी श्री शैलेन्द्र कुमार राजवाड़े एवम फड़ प्रभारी श्री देवकुमार यादव द्वारा 1957.60 क्विंटल ( 4894 बोरी ) धान 42.73 लाख मूल्य का अफरातफरी किया गया है। जांच में रविंद सोनी जिला खाद्य अधिकारी, अरुण विश्वकर्मा जिला विपणन अधिकारी , रौशन गुप्ता सहायक खाद्य अधिकारी , शैलेन्द्र एक्का खाद्य निरीक्षक, श्री रामअवध यादव एवम रवितेश गुप्ता कर्मचारी एस डब्लू सी सम्मिलित थे।




