गर्भगृह में स्थापित श्री राम लला की अलौकिक प्रतिमा की आई पहली मनोहारी तस्वीर ...

गर्भगृह में स्थापित श्री राम लला की अलौकिक प्रतिमा की आई पहली मनोहारी तस्वीर ...

khabrigullak.com
By -
0



 अंबिकापुर। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में नव निर्मित भव्य मंदिर के  गर्भगृह में स्थापना के बाद  प्रभु श्रीराम की नई अलौकिक तस्वीर सामने आई है। रामलला की  तस्वीर में उनके पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला को फूलों की माला पहनाई गई है। गुरुवार को ढकी मूर्ति का ही पूजन किया गया था। राममंदिर के गर्भगृह में सोने के सिंहासन पर रामलला की इस 51 इंच की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। चारों वेदों का पारायण भी शुरू कर दिया है, जिसकी पूर्णाहुति 21 जनवरी को होगी। श्री राम लला की प्रतिमा काले पत्थर से बनी है, जो बहुत ही भव्य और मनोहारी है। मूर्ति की ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई तीन फीट तथा वजन करीब 200 किलो है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)