बिग ब्रेकिंग: स्टार रेटिंग में नगर निगम अंबिकापुर का निराशाजनक प्रदर्शन... 5 स्टार का तमगा छीना ... मिला 3 स्टार ... ओडीएफ प्लस - प्लस का खिताब बरकरार ...
By -
जनवरी 06, 2024
0
अंबिकापुर। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट श्रेणी स्टार रेटिंग में नगर निगम अंबिकापुर इस बार निराशा जनक प्रदर्शन के साथ 5 स्टार से नीचे लुढ़क 3 स्टार पर आ गया। हालांकि ओडीएफ श्रेणी में इस बार भी प्लस - प्लस पर पर बरकरार रहा।स्टार रेटिंग में गिरावट के पीछे पिछले पांच वर्षों में सड़क, नाली की बदहाली और बेहतरी के लिए प्रयास न होने के प्रमुख कारण माना जा रहा है। निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि पिछले चार - पांच साल केवल फंड की कमी का रोना रोते रहे। समय रहते न तो जर्जर सड़क का मरम्मत हुआ और न ही नालियों की ही हालत सुधरी, सार्वजनिक शौचालयों के देखरेख और संधारण के प्रति भी ध्यान नहीं दिया गया। शासन से निगम के पास जब तक बजट आई तब तक काफी विलंब हो चुका है। विधान सभा चुनाव के पूर्व तैयारी हो जाने के बाद भी आचार संहिता लग जाने के कारण इस ओर कार्य नही हो पाया, इसी अवधि में केंद्रीय टीम के द्वारा शहर में स्टार रैंकिंग और ओडीएफ और स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निरीक्षण किया गया था। जिसमें से आज स्टार रेटिंग और ओडीएफ का परिणाम घोषित किया गया। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम 11 जनवरी के बाद जारी होगा।
Tags:




