हसदेव अरण्य में जंगल का विनाश और आदिवासियों पर अत्याचार की जांच करने कांग्रेस की विशेष समिति आज निरीक्षण कर तैयार करेगी ग्राउंड रिपोर्ट ... प्रभावितों से भी होगी चर्चा ...
By -
जनवरी 06, 2024
0
अंबिकापुर। हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान के लिए वनों की कटाई और आदिवासियों पर अत्याचार के लिए कांग्रेस की जांच समिति आज 6 जनवरी को हसदेव अरण्य क्षेत्र का दौरा कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच टीम मौके का निरीक्षण करने के साथ साथ प्रभावित ग्रामीणों और प्रशासन से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौपेंगी। जांच टीम में पूर्व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह संयोजक, पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, गुलाब कमरो, भानुप्रताप सिंह, श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद,डीसीसी अध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता,भगवती राजवाड़े सूरजपुर, ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुर राजनाथ सिंह और अटल यादव मैनपाट सदस्य हैं।
Tags:




