छत्तीसगढ़ महतारी को दिया फूल - पत्तों से आकार ... पंखुड़ियों से बनाया श्रीराम मंदिर, इंडिया गेट, गणपति बप्पा ... साई बाबा कालेज में फ्लावर रंगोली स्पर्धा ... 100 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा...

छत्तीसगढ़ महतारी को दिया फूल - पत्तों से आकार ... पंखुड़ियों से बनाया श्रीराम मंदिर, इंडिया गेट, गणपति बप्पा ... साई बाबा कालेज में फ्लावर रंगोली स्पर्धा ... 100 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा...

khabrigullak.com
By -
0


 अम्बिकापुर। १९७५ में फिल्म मिली में फिल्माये गीत मैने कहा फूलों से, हँसो तो वो खिल खिला के हंस दिए... ऐसा ही रोमांचक दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के परिसर में चरितार्थ हुआ। क्रिएटिविटी क्लब प्रभारी वन्दना पांडेय के निर्देशन में आयोजित फ्लावर रंगोली प्रतियोगिता में १०० से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति पर आधारित जल-जंगल-जमीन और विरासत को प्रस्तुत किया तो छत्तीसगढ़ी लोक कला के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी को फूल और पत्तों से आकार दिया। भारतीयता को दिखाते हुए श्रीराम मंदिर, इंडिया गेट की हरितिमा को फूलों से सजाया। भगवान श्री गणेश की फूलों से बनी प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। फ्लावर रंगोली में प्रथम स्थान पर शुभांगी मंडल, तरूण यादव, आयुष सोनी, दूसरे स्थान पर अंचल सिंह, आकृति गुप्ता, श्वेता राय, आरती दहायत तीसरे स्थान पर सौरभ तिर्की, माधुरी राजवाड़े, रेशमा बार, शानू रानी तिर्की, कंचन मंडल, प्रियंका झारिया, प्रांजल चौधरी और दीपा यादव रही। इस दौरान आयोजित फ्लावर पॉट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फूलों के चयन और संयोजन में गजब का कौशल दिखलाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजय कुमार यादव, ऋचा पांडेय, द्वितीय स्थान पर महिला पैकरा, नीशू जायसवाल, साक्षी भगत, संजना, साक्षी सिंह तथा तीसरे स्थान पर शिवम कुमार रावत, खुशी गोयल और नीरजा गुप्ता रही। फ्लावर बूके प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभांगी माथुर, रोहित मांझी, दूसरे स्थान पर आरती दहायत, करन घोष, अमन कुमार, तीसरे स्थान पर ऋषभ कुशवाहा और रिया पटेल रही। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को कला और सौन्दर्य के लिये प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फ्लावर रंगोली, फ्लावर पॉट और फ्लावर बूके में रंगों और फूलों का संयोजन और प्रस्तुति है जो आकर्षण का केन्द्र बन जाती है। प्रतियोगिता के निर्णायकों में प्रबंधन की ओर से रेखा इंगोले, अलका इंगोले तथा अभिभावक रहे। प्रतियोगिता के संयोजन में सहायक प्राध्यापक रीता सरकार, डॉ. दीपश्री बड़ाईक, विभा तिवारी, निशा सिंह, मेघा शर्मा ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)