बिग ब्रेकिंग : पुल टूटे या हो चक्काजाम ... मरीजों के लिए दवा लाने ड्रोन बनेगा हनुमान ... केंद्र सरकार का पायलेट प्रोजेक्ट, टेस्टिंग के लिए चयनित देश के 25 मेडिकल कॉलेजों में अंबिकापुर भी शामिल .... प्रयोग सफल रहा तो स्वास्थ्य सुविधा भरेगी ऊंची उड़ान ...

बिग ब्रेकिंग : पुल टूटे या हो चक्काजाम ... मरीजों के लिए दवा लाने ड्रोन बनेगा हनुमान ... केंद्र सरकार का पायलेट प्रोजेक्ट, टेस्टिंग के लिए चयनित देश के 25 मेडिकल कॉलेजों में अंबिकापुर भी शामिल .... प्रयोग सफल रहा तो स्वास्थ्य सुविधा भरेगी ऊंची उड़ान ...

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। ड्रोन टेक्नोलॉजी इन हेल्थ केयर सेक्टर केंद्र की मोदी सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। जिसके क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर  राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को देश के 25 मेडिकल कॉलेजों में चयनित किया गया है।  आगामी दिनों में ड्रोन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर से सैम्पल मंगाया जायेगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो चक्काजाम, दुर्घटना अथवा पुल पुलियों के टूटने के बाद भी दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्र तक न सिर्फ दवा, वैक्सीन पहुंचना आसान होगा बल्कि सैंपल भी लाया जा सकता है।  मेडिकल कॉलेज सरगुजा का इस पायलेट प्रोजेक्ट में चयनित होना सरगुजा संभाग के लिए गर्व की बात है। जिस हेतु आज मेडिकल कॉलेज में इस संबंध में अधिष्ठाता डॉ० रमणेश मूर्ति द्वारा सर्व संबंधितों को निर्देशित किया गया एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। इस प्रोजेक्ट हेतु ड्रोन दीदी को ट्रेनिंग दिल्ली में निःशुल्क प्रदाय की जावेगी।   सैम्पल, किट, दवाईयों का उठाव एवं संकलन, ट्रॉन्सफर तथा मेडिकल कॉलेज लैबोरेटरी में जाँच ड्रोन मशीन की कार्यविधि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जावेगा।कोविड जैसी महामारी अथवा आपदा कि स्थिति में यह बहुत कारगर एवं प्रभावी कदम साबित होगा। प्रायः देखा जाता है कि यातायात बाधित होने, हड़ताल, सड़क दुर्घटना की स्थिति में सैम्पल, दवा, किट्स इत्यादि कि सप्लाई बाधित होती है। यह पायलेट प्रोजेक्ट उसी दिशा में टेस्टिंग इत्यादि नियंत्रित करने में सार्थक पहल होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)