सूरजपुर के नए कलेक्टर रोहित व्यास ने संभाला पदभार... कहा - प्रशासनिक अमला आपसी समन्वय के साथ जिले की विकास को देगा नई दिशा ...
By -
जनवरी 05, 2024
0
सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े।नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा आज पदभार ग्रहण किया गया। सूरजपुर जिला के वे 9 वें कलेक्टर हैं। पदभार संभालते ही कलेक्टर ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में विभिन्न विभाग प्रमुख व अधिकारियों से परिचय किया। उन्होंने आशा जताई कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बेहतर समन्वय स्थापित कर सूरजपुर को विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रशासनिक सेवक हैं और प्रशासनिक सेवक होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना और लोकहित, जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके पूर्व कलेक्टर श्री रोहित व्यास के पास दुर्ग जिला में आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई व अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार था।
Tags:




