ब्रेकिंग: जशपुर जिले से संबंधित संभागायुक्त न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों, अपील, पुनरीक्षण के लिए जशपुर में महीने में दो दिन लगेगा लिंक कोर्ट ... देखें किस - किस दिन होगी सुनवाई ...
By -
जनवरी 05, 2024
0
अंबिकापुर।उपायुक्त सरगुजा संभाग ने बताया कि न्यायालय आयुक्त सरगुजा संभाग का लिंक कोर्ट जशपुर में लगाए जाने संबंधी अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर को पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जशपुर जिले से संबंधित राजस्व प्रकरणों एवं पंचायत अपील, पुनरीक्षण प्रकरण जो न्यायालय आयुक्त सरगुजा संभाग में विचाराधीन है। उन प्रकरणों की सुनवाई प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार एवं द्वितीय शुक्रवार को समय 11 बजे से लिंक कोर्ट जशपुर, कलेक्टर जशपुर के न्यायालय में सुनवाई किया जायेगा। जिससे जशपुर जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Tags:




