बिग ब्रेकिंग: सरगुजा के बनभौरी राइस मिल में 9522 क्विंटल धान की अफरा तफरी ...खाद्य विभाग ने मिलर्स से 1.59 करोड़ मूल्य का 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान किया जब्त .....
By -
जनवरी 14, 2024
0
अंबिकापुर। मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों को दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर सरगुजा भोस्कार विलास राव संदीपन के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा लुण्ड्रा विकासखंड में सुमित गोयल द्वारा संचालित में. बनभौरी राइस इंडस्ट्रीज ग्राम पंचायत चोरकीडीह का औचक निरीक्षण कर जांच किया गया । जांच में पाया गया कि राइस मिल द्वारा 17020 क्विंटल धान उठाव किया गया है। धान उठाब के बाद मिलर्स ने मात्र 867 क्विंटल ही चावल जमा किया गया है। शेष धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान कम पाया गया जिसके कारण जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मिलर्स से कुल 1.59 करोड़0 मूल्य का 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान की जब्ती की गई । जांच में रविंद सोनी खाद्य अधिकारी, अरुण विश्वकर्मा जिला विपणन अधिकारी , रोशन गुप्ता सहायक खाद्य अधिकारी एवम संदीप गुप्ता नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग सम्मिलित थे। खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्य्क वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी।
Tags:




