अंबिकापुर/ रायपुर। वाहन चालकों की हड़ताल से उत्पन्न स्तिथि को सामान्य करने और लोगों की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के लिए आज मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी की बैठक ले जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने कहा। उन्होंने कहा कि वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए। ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रामक जानकारी न फैलने पाए। इधर सीएम की बैठक के बाद सरगुजा पुलिस ने नए कानून के प्रति लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह के अफवाह, भ्रामक जानकारी से बचने अनुरोध करते हुए जागरूकता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।
जनता तक सही जानकारी पहुँचे
अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर हो कार्यवाही




