जमीन फर्जीवाड़ा का आरोपी पंचायत सचिव निलंबित ... पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा था जेल.... सूरजपुर जनपद के डुमरिया का मामला ....
By -
जनवरी 16, 2024
0
सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत डुमरिया में करीब दो दशक पूर्व मृत हुए व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व वसियतनामा बनवाकर भू-माफियाओं द्वारा करोड़ों रूपये के भूमि को बिक्री करने जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में में कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 420, 467, 471, 120 (बी) 34 के तहत् मामला पंजीबद्ध करते हुए पंचायत सचिव पारस राजवाड़े, ग्राम पंचायत डुमरिया, जनपद पंचायत सूरजपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जनपद सीईओ द्वारा पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य छग पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 के नियम-3 तथा छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3, 4 एवं 6 के विपरीत पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पदस्थापना कार्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर नियत किया गया है।
Tags:




