ADD

जमीन विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे... महिलाओं के साथ भी हुई मारपीट ... अंबिकापुर से लगे ग्राम कंचनपुर में हुई घटना ... देखें वीडियो...

0



 अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधमा निवासी एक परिवार के साथ अंबिकापुर से लगे ग्राम कंचनपुर में जमीन विवाद पर दूसरे पक्ष के द्वारा जमकर मारपीट की गई। महिलाओं को भी लाठी, डंडे से पीटा गया। इस घटना की मोबाइल पर किसी ने वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनो पक्ष लाठी डंडे से लैस है और हमला कर रहा है।  महिलाएं भी डंडा लेकर खड़ी नजर आ रही है,  मारपीट के बाद सिधमा निवासी परिवार के द्वारा  हरिजन थाना और कोतवाली अंबिकापुर में दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ करने का आरोप लगा शिकायत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)