अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सरगुजा के रामगढ़ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की होगी पूजा अर्चना और आरती .... दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली... सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन ... कलेक्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण....

अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सरगुजा के रामगढ़ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की होगी पूजा अर्चना और आरती .... दीपोत्सव के साथ मनेगी दिवाली... सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन ... कलेक्टर ने तैयारियों का किया निरीक्षण....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के दिन सरगुजा के राम वनगमन  परिपथ  रामगढ़ में  दीप प्रज्जवलन, दीपदान, मानस मंडलियों का मानस गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आनंद मेला सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सरगुजा कलेक्टर  भोस्कर विलास राव संदीपन ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गये दायित्वों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। स्थल की साफ-सफाई, विभागीय स्टॉल, आनंद मेला का आयोजन, सहित भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कलेक्टर ने विभागों को निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी  को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजन किए जाने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के आयोजन में नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, मंदिर समितियों की भागीदारी भी रहेगी। आयोजन में प्रत्येक जिला, विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों मे प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)