अंबिकापुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर स्टेशन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जा रहा है | इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित है | इसी कड़ी में निम्न गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा | विवरण इस प्रकार है- रास्ते में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां–
* 11 जनवरी से 16 जनवरी तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18756 अम्बिकापुर – शहडोल एक्सप्रेस अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा अनुपपुर – शहडोल के मध्य रद्द रहेगी |
*इसी प्रकार दिनाँक 11 जनवरी से 16 जनवरी तक शहडोल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18755 शहडोल - अम्बिकापुर एक्सप्रेस अनूपपुर से प्रारम्भ होगी तथा शहडोल – अनूपपुर के मध्य रद्द रहेगी |
* 11 जनवरी से 16 जनवरी तक कटनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06617 कटनी – चिरमिरी मेमू पैसेंजर स्पेशल अमलाई स्टेशन में समाप्त होगी तथा अमलाई – चिरमिरी के मध्य रद्द रहेगी |
*इसी प्रकार दिनाँक 12 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी - कटनी मेमू पैसेंजर स्पेशल अमलाई से प्रारम्भ होगी तथा चिरमिरी – अमलाई के मध्य रद्द रहेगी |




