पदोन्नति : उप निरीक्षक बने भूपेश और राकेश ... एसपी ने कंधे में एक और स्टार लगा दी नई जिम्मेदारी .....
By -
जनवरी 17, 2024
0
अंबिकापुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के द्वारा जिले मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह एवं राकेश सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक ने उप निरिक्षकों को विभाग द्वारा मिली नई दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी, साथ ही विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक भूपेश सिंह एवं राकेश सिंह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर राजेंद्र मंडावी, निरीक्षक कैलाश मिर्रे, उप निरीक्षक सीपी तिवारी, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर अजीत मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।
Tags:




