बिग ब्रेकिंग : बच्चों की लड़ाई में कूदे बड़े .... स्टिक, लाठी, तलवार राड से हुआ हमला ... आधा दर्जन लोगों का फूटा सिर .... जनपद सदस्य पर लगा गुंडों से हमला कराने का आरोप ... शहर से लगे ग्राम तकिया में मंगलवार की रात हुई वारदात ...... गांव में तनाव .....
By -
जनवरी 10, 2024
0
अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम तकिया में मंगलवार की रात बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद पड़े और दो पक्षों के बीच स्टिक, लाठी, डंडा , तलवार, राड चलने आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें कई लोगों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल में मुलाहिजा कराया। इस मामले में एक जनपद सदस्य पर भी गुंडा बुला घर में घुस मारपीट कराए जाने का आरोप लगा है। सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि घायलों का मुलाहिजा कराया गया है, दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के साथ एफआईआर की जा रही है। इधर इस घटना से तकिया में देर रात तक तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। मोहल्ले वालों ने बताया कि अंबिकापुर शहरी क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक गुंडों ने घरों में भी घुस नाबालिगों, अविभावको , महिलाओं के ऊपर हमला किया। लचर कानून व्यवस्था के कारण शहर सहित आसपास के इलाके में गुंडा गर्दी बढ़ रही है। अपराधियों, बदमाशों पर से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। पुलिस का रात्रि गश्त केवल कागजों पर चल रहा है।
Tags:




