अवैध धान की अफरातफरी अधिकारियों ने मारा छापा .... भिठ्ठीकला का राइस मिल सील ... मंगलवार की रात हुई कार्रवाई.....
By -
जनवरी 10, 2024
0
अंबिकापुर। शहर के लगे ग्राम भिठ्ठीकला स्थित शीतला राइस मिल में मंगलवार की रात अवैध धान की अफरातफरी किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर पड़ताल की ओर शिकायत सही पाए जाने पर राइस मिल को सील करने की कार्यवाई की गई। तहसीलदार उमेश बाज ने बताया कि राइस मिल में धान के संबंध में उपस्थित कर्मचारी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही आई पाए। जिससे उक्त कार्यवाई की गई। कार्यवाई के दौरान राइस मिल संचालक और कर्मचारी फरार हो गए थे।
Tags:




