पहल : बेघर को मिला घर .... घरौंदा अनाथ मानसिक दिव्यांग केंद्र बना सहारा ....

पहल : बेघर को मिला घर .... घरौंदा अनाथ मानसिक दिव्यांग केंद्र बना सहारा ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।  लखनपुर में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को  आज घरौंदा अनाथ मानसिक दिव्यांग केंद्र अम्बिकापुर में आश्रय प्रदान किया गया ।  लखनपुर में कई दिनों से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लगभग 25 वर्ष का सड़क पर घूम रहा था, वह लोगो को परेशान भी करता था । उसने कई जगह पर तोड़फोड़ भी किया। यह जानकारी मिलने पर  सौरभ अग्रवाल ,  दिनेश साहू,  एएसआई अरुण गुप्ता,  विनेश खलखो ,  सुरेंद्र साहू ,  आरक्षक देवेंद्र सिंह,  रंजीत मिंज,  नगर पंचायत से आलम राम,  सोनू कुमार के सहयोग से उक्त युवक को सफलतापूर्वक  नया घर में आश्रय दिया गया। घरौंदा अनाथ मानसिक दिव्यांग केंद्र  यह एक ऐसा केंद्र है जहां मानसिक विक्षिप्त लोग अनाथ लोग एवं ऐसे दिव्यांगजन जिनका कोई नहीं, जिनके  सिर पर छत नहीं, दो वक्त की रोटी नहीं और पहनने को कपड़ा नहीं ऐसे लोगों को आश्रय प्रदान करता है। यहां  मानव सेवा ही माधव सेवा  है,  बस यही इस संस्था का उद्देश्य है।  सौरभ अग्रवाल जिला महामंत्री छत्तीसगढ़  चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सरगुजा ने  लोगो से अपील कर कहा है कि    कोई भी ऐसा व्यक्ति जो मानसिक रूप से कमजोर हैं , जिसके पास घर ना हो वो उनसे  अथवा संस्था से संपर्क कर सकते हैं ।  दिनेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष,  सुरेंद्र साहू सचिव सबरी संस्था एनजीओ  ने रीता अग्रवाल संस्था की संचालिका   एवम उनकी पूरी टीम को धन्यवाद  किया हैं । लोग  अपने बर्थडे एनिवर्सरी या फिर अन्य  खास  अवसर पर यहां  जरूर आएं  जिससे  आश्रम के लोगो का भी मनोबल बढ़ेगा । ऐसे कितने मानसिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं समाज में जिन्हे ऐसे संस्था की जरूरत होती हैं जो की संस्था तक पहुंच ही नहीं पाते हैं । संस्था की संचालिका रीता अग्रवाल  ने लोगो से अपील किया हैं की उनके संस्था में ऐसे लोगो आवे या लावे जाए जिनकी संस्था सेवा कर सके । शासन प्रशासन को भी पूरा बढ़ चढ़कर आगे आके ऐसे एनजीओ संस्था का पूर्ण समर्थन करना चाहिए जिससे की मानसिक रूप से कमजोर लोगो का विकास हो सके और बेहतर जीवन मिल सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)