भाजपा ने महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को केवल ठगा ... फार्म भरने के बाद भी खाते में नही आया रुपिया ... युवक कांग्रेस सच्चाई जानने करेगी सर्वे , होगा आंदोलन - सुभम जायसवाल
By -
जनवरी 09, 2024
0
अंबिकापुर। युवा कांग्रेस अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को ठगने के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं के फार्म भरवा महतारी वंदन योजना के नाम से 12000 सालाना देने की बात कही थी, कई महिलाओं का फार्म भरा गया था मगर आज तक महिलाओं को एक रूपया भी नहीं मिला। सुभम जायसवाल ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं चिंतित हैं कि क्या इस घोषणाओं को भाजपा पूरा करेगी या सिर्फ चुनावी जुमला था। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के द्वारा सर्वे किया जायेगा कि कितनी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का फॉर्म भराया गया और कितनी महिलाओं को इसका लाभ मिला। अगर इसका लाभ महिलाओं को नहीं मिला तो युवक कांग्रेस जल्द आंदोलन की शुरुआत करेगी।
Tags:




