मध्यप्रदेश के वाहन चालक ने छत्तीसगढ़ में ढाबे के बाहर खड़ी बिहार की कंटेनर वाहन से 160 लीटर डीजल किया पार ... लखनपुर पुलिस ने उठाया राज से पर्दा... दो आरोपियों को भेजा जेल... देखें, चोरों का किसने बिगाड़ा खेल...

मध्यप्रदेश के वाहन चालक ने छत्तीसगढ़ में ढाबे के बाहर खड़ी बिहार की कंटेनर वाहन से 160 लीटर डीजल किया पार ... लखनपुर पुलिस ने उठाया राज से पर्दा... दो आरोपियों को भेजा जेल... देखें, चोरों का किसने बिगाड़ा खेल...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। रात के समय ढाबों के सामने खड़ी होने वाली भारी वाहनों से डीजल चोरी से जब पर्दा उठा तो न सिर्फ पुलिस बल्कि वाहन चालक भी चौंक गए। ट्रक चालक के द्वारा बड़ी सफाई  से कंटेनर सहित अन्य वाहनों की टंकी का ताला तोड़कर डीजल की चोरी की जा रही थी और होटल में खपाया जा रहा था।  इस मामले में एफआईआर होने के बाद   लखनपुर थाना  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 300 लीटर  डीजल बरामद करने में सफलता पाई है। लखनपुर थाना प्रभारी डीएसपी शुभम  तिवारी ने बताया कि प्रार्थी दीपक कुमार निवासी सिंघपुर जिला गया बिहार द्वारा थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह कन्टेनर चालन का कार्य करता हैं ।  घटना दिनांक 16 फरवरी 2024 कों वह कन्टेनर वाहन को रात में जजगा स्तिथ वाटिका ढाबा मे खड़ा कर ढाबा में खाना खाकर सो गया था।  सुबह उठकर देखा तो उसके कन्टेनर वाहन के डीजल टैंक का ताला टुटा हुआ था और   160 लीटर डीज़ल की चोरी हो गई थी।  रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में  धारा 379, 411, 285, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।  विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेहियो पर मुखबीर तैनात किये गए थे,  मुखबीर की सूचना पर संदेही राजेंद्र सिंह एवं खरीददार कृष्णा सिंह की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा अपना नाम  राजेंद्र सिंह उर्फ़ मोनू  21 वर्ष निवासी भाउखांड थाना माडा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश और वर्तमान निवास  कवलगिरी थाना उदयपुर ,   कृष्णा सिंह  58 वर्ष साकिन अमगसी थाना लखनपुर का होना बताये।  आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर जजगा ढाबा एवं आसपास खड़ी गाड़ियों से डीज़ल , पेट्रोल की चोरी कर  बिक्री करना स्वीकार किया ।  आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का डीज़ल 80 लीटर सहित कुल 300 लीटर डीज़ल  किमती लगभग 34000 रुपये बरामद किया गया हैं।  आरोपियों को जेल भेजा गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी शुभम तिवारी के नेतृत्व में  प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, रवि सिंह, आरक्षक तेजराम भगत, अमरेश दास, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)