बिग ब्रेकिंग : अंबिकापुर में दो गुटों के बीच मारपीट हुई मारपीट ... गली गोली .. मचा हड़कंप ...

बिग ब्रेकिंग : अंबिकापुर में दो गुटों के बीच मारपीट हुई मारपीट ... गली गोली .. मचा हड़कंप ...

khabrigullak.com
By -
0

फाईल फोटो

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज 15 फरवरी   गुरुवार को देर शाम  रसूलपुर मोहल्ले में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई । बदमाशों ने आपस में गाली गलौज करते हुए वाहनों  में भी तोड़फोड़ किया। इस दौरान लोगों ने गोली चलने की भी आवाज सुनी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर पर एएसपी पुपलेश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की।  एएसपी पपलेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर गोली चलने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामला दो गुटों में मारपीट का है, घटना जांच की जा रही है शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ किया जाएगा। इधर घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बदमाशों ने आपस में मारपीट करने के साथ गोली भी चलाई। हालांकि गोली चलने से कोई हताहत हुआ या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)