माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं हुई शुरू... बच्चों ने निभाई परंपरानुसार, एक दूसरे का मुंह मीठा करा की सफलता की कामना ....

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं हुई शुरू... बच्चों ने निभाई परंपरानुसार, एक दूसरे का मुंह मीठा करा की सफलता की कामना ....

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा आज 1 मार्च से शुरू हुई। सरगुजा जिले के कुल 75 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 9992 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, वहीं कक्षा दसवीं की परीक्षा 2 मार्च से आरंभ होगी। आज शुक्रवार को बारहवीं की परीक्षा शुरू होने पर  बच्चों ने सफलता की कामना के साथ परीक्षा की शुरुआत मुंह मीठा कर की। स्कूल परिसर में कई बच्चे दही, शक्कर , सेवई, खीर टिफिन में रखकर पहुंचे थे और परंपरानुसार एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कक्षा दसवीं की परीक्षा में 8585 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)