बिग ब्रेकिंग: अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल के समीप एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत में अज्ञात युवती का फांसी पर झूलता शव मिलने से सनसनी.... मृतिका की नही हो पाई पहचान ... पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी...

khabrigullak.com
By -
0

 अंबिकापुर। शहर के नमनाकला मोहल्ले में कार्मेल स्कूल के समीप एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में आज 18 फरवरी रविवार को अज्ञात युवती का फांसी पर झूलता शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।  मृतिका की पहचान अभी  नहीं हो सकी है। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर मौजूद है और शव बरामद करने के साथ उसके पहचान के लिए प्रयास शुरू की गई है। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि युवती कब फांसी पर झूली यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मकान मालिक चंद्रभान सिंह को घटना के बारे में देर शाम करीब साढ़े छह बजे बता चला। मृतिका की आयु 17 से 18 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरी मंजिल में शव मिला है।  घटना स्थल पर सरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)