महज 100 रुपए का उधार चुकाने के बजाए पड़ोसी ने उठा लिया हथियार ... महिला, बीच बचाव कर रही अपनी पत्नी और भाई के ऊपर कर दिया ताबड़तोड़ वार... पुलिस ने धारा 307 के तहत किया गिरफ्तार ....

महज 100 रुपए का उधार चुकाने के बजाए पड़ोसी ने उठा लिया हथियार ... महिला, बीच बचाव कर रही अपनी पत्नी और भाई के ऊपर कर दिया ताबड़तोड़ वार... पुलिस ने धारा 307 के तहत किया गिरफ्तार ....

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट ।(महेश यादव)।  कमलेश्वरपुर के ग्राम कुनिया में होली के एक दिन पूर्व एक महिला को 100 रुपए का उधार वापस मांगना मंहगा पड़ गया। आरोपी पड़ोसी ने न सिर्फ उस महिला बल्कि बीच बचाव कर रही अपनी पत्नी और भाई के ऊपर भी टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी सबल मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है। पुलिस ने बताया कि दिनांक 24/03/2024 को थाना कमलेश्वरपुर में प्रार्थिया सुखनी बाई उर्फ मुनई पति बागेश्वर मांझी 45 वर्ष, निवासी कुनिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी है, कि दिनांक 24 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे पड़ोसी   सबल माझी के पास अपना उधारी पैसा 100 रूपये  मांगने उसके घर गई थी।  आरोपी सबल माझी द्वारा बोला गया, आज होली त्यौहार के दिन आयी हो, कहकर  गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए, टांगी से उसके ऊपर वार किया जिससे उसके बांये कंधे में चोट लगकर खून निकलने लगा। इस दौरान आरोपी सबल साय की पत्नी लटी बाई और उसका भाई इंजोर साय बीच-बचाव कर रहे थे, तो उन्हें भी जान से मारने की नियत से अपनी पत्नी लटी बाई को तीन बार टांगी से वार किया, जिससे उसके दोनों पैर में गहरा चोट लगा है। तथा उसके भाई इंजोर साय को भी आरोपी द्वारा टांगी से वार करने पर पीठ में गहरा चोट लगा है। सूचना पर तत्काल डॉयल 112 वाहन पहुंची जिन्हें ईलाज हेतु कमलेश्वरपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने धारा धारा 294, 506, 323, 307 भादसं प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सबल माझी पिता स्व. जमुना माझी, उम्र 35 वर्ष  पकड़कर पुलिस हिरासत में लिया गया, आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त करते हुए उसे जेल भेजा गया। कार्यवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अखिलेश भगत, आरक्षक देवदत्त सिंह, आरक्षक आदेश कुमार आदि सक्रिय रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)