प्रबोध मिंज के नेतृत्व में लुण्ड्रा पुलिस ने पकड़ा 5000 रुपए का इनामी बलात्कार का आरोपी ... बार - बार ठिकाना बदल दे रहा था चकमा ... मुखबिर की पुख्ता सूचना पर अंबिकापुर के इस इलाके में दबोचा गया...

प्रबोध मिंज के नेतृत्व में लुण्ड्रा पुलिस ने पकड़ा 5000 रुपए का इनामी बलात्कार का आरोपी ... बार - बार ठिकाना बदल दे रहा था चकमा ... मुखबिर की पुख्ता सूचना पर अंबिकापुर के इस इलाके में दबोचा गया...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में एक युवती को  शादी का झांसा देकर बार - बार बलात्कार करने और युवती के गर्भवती हो जाने के बाद शादी से इंकार किए जाने के  मामले में लुण्ड्रा पुलिस ने प्रधान आरक्षक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में फरार आरोपी यूकेश मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि  6 मार्च 2024 को थाना लुण्ड्रा में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया, कि उसका युकेश मुण्डा 21 वर्ष निवासी बंधा, थाना लखनपुर से विगत एक वर्ष से इंस्टाग्राम के माध्यम दोस्ती हुई थी ,  मोबाईल फोन से भी बातचीत हुआ करता है, यह पहचान गाढ़ी दोस्ती में बदलने के साथ दोनो एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे । लगभग 3- 4 माह बाद माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता और आरोपी युकेश मुण्डा पहली बार अम्बिकापुर बस स्टैण्ड के पास मिले थे। माह अक्टूबर में ही 5 तारिख को युकेश मुण्डा उदारी मोड़ के पास पीड़िता से मिलने आया था, उसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता को बोला गया कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं, कहकर बुलगा (कर्चाडांडपारा) स्कूल के पीछे रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध  बनाया,  फिर माह नवम्बर में आरोपी दुबारा आया, और झांसा देकर वहीं पर दुबारा शारीरिक संबंध बनाया गया, जिससे पीड़िता 5 माह की गर्भवती हो गई है। माह नवम्बर 2023 में ही पीड़िता को आरोपी अपने घर लखनपुर ले गया था, उस दौरान पीड़िता आरोपी के घर में करीब 02 सप्ताह तक रूकी थी, आरोपी युकेश के माता-पिता के कहने पर रिश्तेदार मामा-मामी, उसकी मौसी पीड़िता को घर छोड़ने आये थे। इस बात को पीड़िता द्वारा घर में अपने सहेली के घर में रहना बतायी थी। पीड़िता द्वारा गर्भवती होने की बात आरोपी युकेश मुण्डा को बताने पर लगातार घर ले जाने की बात करता रहा। अंत में आरोपी को पीड़िता को अपने पास रखने से मना कर दिया और अपना मोबाईल बंद कर दिया गया है। जिस पर थाना लुण्ड्रा में सदर धारा 376(2)(ढ) भादसं का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस  आरोपी को पकड़ने मुखबीर की सूचना  एवं तकनीकी माध्यम से  प्रयास करती रही , किन्तु  हमेशा  जगह बदलने के कारण पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी दौरान  मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली कि वह होली मनाने के लिए अपने घर बंधा लखनपुर आ रहा है, जिसे  पीछा करते हुए मठपारा अम्बिकापुर में पकड़ लिया गया। कार्यवाई में लुण्ड्रा थाना के  प्रधान आरक्षक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में चौकी रघुनाथपुर से आरक्षक राकेश एक्का, अरविंद तिवारी, इदरिश खान, उमेश खुंटिया इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)