बीजापुर में पुलिस के जांबाज जवानों ने नक्सलियों के मांद में घुसकर नक्सलियों के डिप्टी कमांडर, उसकी पत्नी सहित 6 को किया ढेर ... चार पर घोषित था इनाम ...

बीजापुर में पुलिस के जांबाज जवानों ने नक्सलियों के मांद में घुसकर नक्सलियों के डिप्टी कमांडर, उसकी पत्नी सहित 6 को किया ढेर ... चार पर घोषित था इनाम ...

khabrigullak.com
By -
0


  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस के जांबाज जवानों ने  मांद में घुसकर 6 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने  घटनास्थल से 2 वर्दीधारी महिला और 4 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। मृतकों में नक्सलियों के प्लाटून नंबर-10 का डिप्टी कमांडर नागेश और उसकी पत्नी वेट्टी सोनी भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में चार पर इनाम घोषित था।  मारे गए नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। जिसमें 25 मार्च 2024 को बासागुड़ा पुसबाका मार्ग पर 3  ग्रामीणों की हत्या,  थाना बासागुड़ा क्षेत्र में 12 फरवरी 2022 को जिड़‌वागु नाला के पास केरिपु बल पर हमला किया था जिसमें  असिस्टेंट कमांडेंट शांतिभूषण तिर्की शहीद हो गए थे। 3 अप्रैल 2021 को टेकलगुड़ियम में हुई मुठभेड़ में शामिल थे। इसके अलावा थाना बासागुड़ा, तरेंम, उसूर, आवापल्ली क्षेत्र में भी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने पूनेम नागेश प्लाटून नंबर-10 का डिप्टी कमांडर 5 लाख का इनामी, कोवासी गंगी एरिया सीएनएम अध्यक्ष जगरगुंडा एरिया कमेटी 5 लाख की इनामी, आयतू पूनेम प्लाटून नंबर-10 की सदस्य 2 लाख की इनामी, नागेश की पत्नी वेट्टी सोनी प्लाटून नंबर-10 की सदस्य 2 लाख की इनामी, सुक्का ओयाम ऊर्फ विकास स्मॉल एक्शन टीम कमांडर और नुप्पो मोका मिलिशिया सेक्शन कमांडर को मार गिराया। घटना स्थल से पुलिस के जवानों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य हथियार, सामान बरामद किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)