जहरीली शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत ... हलक से उतरते ही शुरू हुआ मौत का सिलसिला... अभी तक 6 से अधिक हुए गिरफ्तार ... देखें कहां हुई यह घटना ...
By -
मार्च 23, 2024
0
चंडीगढ़। एजेंसी। पंजाब के संगरूर में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत हो गई। बुधवार से शुरू हुआ मौत का सिलसिला अभी भी जारी है। अस्पताल में गंभीर हालत में अभी कई लोग भर्ती हैं। लोक सभा चुनाव के पहले इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, संभावना जताई जा रही है कि चुनाव को देखते हुए शराब माफियाओं के द्वारा केमिकल युक्त गुणवत्ता हीन शराब बनाया गया होगा, जिसने हलक से उतरते ही कई घरों की खुशियां छीन ली। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। यह घटना प्रदेश के मुखिया भगवंत मान के जिले का है। पुलिस ने इथेनॉल, कच्चा माल भी बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल अल्कोहल बनाने में किया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने मीडिया को बताया कि मामले जांच चल रही है , अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे। बुधवार को पांच लोगों को मौत हो गई थी शेष ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। अभी भी कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना को लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रही है। दो अस्पताल में अभी 16 लोगों का इलाज चल रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा भी इस घटना के संबंध में जानकारी मांगी गई है।




