तेज रफ्तार जीप की ठोकर वरिष्ठ कालरी कर्मी की मौत... आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम... देखें कहां हुआ हादसा ...

तेज रफ्तार जीप की ठोकर वरिष्ठ कालरी कर्मी की मौत... आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम... देखें कहां हुआ हादसा ...

khabrigullak.com
By -
0



 सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)। भटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार मोडीफाई जिप की ठोकर से  जगन्नाथपुर ओसीएम में पदस्थ  वरिष्ठ कालरीकर्मी कुंवरलाल सूर्यवंशी की मौत हो गई। घटना से रोषित परिजनों के साथ नागरिकों ने आज शनिवार को चक्काजाम कर दिया। यह हादसा इस समय हुआ जब वे दुकान में सामान लेने थे। दुर्घटना के बाद लोगों के आक्रोश से बचने आरोपी चालक जीप खड़ी कर दूसरी वाहन में सवार हो फरार हो गया। घटना से नागरिकों में रोष है। इस घटना से आक्रोशित नागरिकों,  परिजनों ने शनिवार को सुबह  भटगांव - जरही मार्ग में मिशन चौक पर चक्का जाम दिया। खबर पर एसडीओपी प्रतापपुर रितेश चौधरी,  भटगांव तहसीलदार शिव नारायण राठिया  मौके पर पहुंचे और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक भटगांव के डीएम क्यू क्वार्टर नंबर 795 निवासी कुंवरलाल सूर्यवंशी शुक्रवार की रात किराना सामान लेने के नाम से घर से निकले थे। वे शिव मंदिर के पास के किराना दुकान में जाकर खड़े थे इसी बीच  जीप चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मार दिया, जब वे सड़क पर गिर गए तब जीप का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जीप चालक ने वाहन से पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया था। कालरी कर्मी को कुचलने के बाद  बिजली पोल को मारते हुए दो-तीन मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने बताया की मॉडिफाइड जीप के बड़े टायर की चपेट में आने से कुंवरलाल सूर्यवंशी की गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे एसईसीएल के अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कलरी कर्मी दो माह बाद ही सेवा निवृत होने वाले थे। उनकी मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)